दो मेडिकल स्टोरों से औषधियों का लिया गया नमूना, एक को कारण बताओ नोटिस
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय द्वारा मेडिकल स्टोर की जांच की गयी। निरीक्षण के दौरान आर्यन मेडिकल स्टोर जहानगंज का औचक निरीक्षण कर दो नमूने नियमानुसार संकलित किये गये। इसके पश्चात अमित मेडिकल स्टोर जहानगंज और त्रिवेदी मेडिकल स्टोर जहानगंज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान त्रिवेदी मेडिकल स्टोर प्रतिष्ठान से दो औषधियों का नमूना भरा गया। अमित मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट कार्यरत नहीं पाएं गए एवं फर्म द्वारा सभी मरीजों को आवश्यक विक्रय अभिलेख जारी नहीं किया जा रहा था।
व्याप्त कमियों के दृष्टिगत औषधि निरीक्षक द्वारा कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया। भरी गई चार संदिग्ध औषधि के नमूने को राजकीय प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया। औषधि निरीक्षक द्वारा बताया गया कि पूर्व में किए गए औचक निरीक्षण में फर्म रोमिल सोमिल मेडिकल स्टोर लाइसेंस निलंबन के दौरान विक्रय की पुष्टि उपरान्त फर्म का लाइसेंस व्याप्त कमियों की दृष्टिगत सहायक आयुक्त औषधि, खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन कानपुर द्वारा निरस्त कर दिया गया है। जिसके उपरांत औषधि का क्रय एवं विक्रय किया जाना अवैधानिक होगा।
