औषधि निरीक्षक को मेडिकल स्टोर पर छापे में मिलीं कमियां

सात दिनों की दी गयी मोहलत, कारण बताओ नेटिस निर्गत
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह के नाम से संबोधित शिकायती प्रार्थना पत्र पर औषधि निरीक्षक ने प्रतिमा मेडिकल स्टोर जिला जेल चौराहे का औचक निरीक्षण किया एवं फर्म से 10 प्रकार की औषधियां के क्रय विक्रय अभिलेख तलब किए। फर्म संचालक द्वारा औषधियों के विक्रय हेतु बीजक नियमित जारी नहीं किया जा रहा था तथा शेड्यूल एच-1 की औषधियाँ का रिकॉर्ड नियमित नहीं तैयार किया गया था। जिसके लिए फर्म संचालक को चेतावनी देते हुए 7 दिनों की मोहलत देकर कमियों का निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। कमियों के सापेक्ष फर्म संचालक को कारण बताओं नोटिस निर्गत किया गया। साथ ही संचालक को चेतावनी दी गई की औषधियो के विक्रय करने से पहले औषधियों की कालातीत तिथि आवश्य रूप से चेक करें एवं कालातीत औषधियों का निस्तारण औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन के नियम 66 के प्रावधान अनुसार अवश्य करें। नियम का उल्लंघन करते पाए जाने पर नियमानुसार लाइसेंस का निलंबन अथवा निरस्तीकरण की कार्यवाही की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *