ड्रग इंस्पेक्टर ने चार मेडिकल स्टोरों पर मारा छापा, भरे सैंपल

शेड्यूल एच-१ दवाओं की बिक्री का रजिस्टर एवं कैशमेमो न मिलने पर दिया नोटिस
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पाण्डेय ने कृष्णा मेडिकल स्टोर, मनोज मेडिकल स्टोर, सुशील मेडिकल स्टोर, भारत मेडिकल पांचाल घाट का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कृष्णा मेडिकल स्टोर से दो संदिग्ध औषधियों के नमूने भरे गये, फर्म पर विक्रय अभिलेख नहीं मिले। इसके अलावा जांच के दौरान शेड्यूल एच-१ की औषधि एवं प्रसाधन सामिग्री अधिनियम १९४० के अन्तर्गत आने वाली दवाओं का विक्रय रजिस्टर भी तैयार नहीं मिला। ड्रग इस्पेक्टर ने फर्म के प्रोपराइटर को समस्त अभिलेख पूरे न मिलने पर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा।औषधि निरीक्षक ने बताया कि पांचाल घाट स्थित मनोज मेडिकल स्टोर, भारत मेडिकल एवं सुशील मेडिकल स्टोर का भी बुधवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोरों पर मरीज एवं उनके तीमारदारों को की बिक्री जाने वाली औषधियों का ब्योरा नहीं दिखाया जा सका। साथ एक्सपाइयर दवाओं एवं पशु चिकित्सा प्रयोग में आने वाली औषधियों को रखने की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली। ड्रग इंस्पेक्टर रजत पाण्डेय ने बताया कि मेडिकल स्टोर प्रो0 को नोटिस जारी कर निरीक्षण के दौरान दुकान में मिली अव्यवस्थाओं के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है तथा सैंपल भरी गई दो औषधियों को जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला लखनऊ भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *