ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोरों पर मारा छापा, भरे सैंपल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडे द्वारा फतेहगढ़ शहर में संचालित मेडिकल प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राठौड़ मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। जहां से दो संदिग्ध औषधीय के नमूने भरे गए। इसके पश्चात काव्या मेडिकल एजेंसी का औचक निरीक्षण किया गया। जहां पर रेगुलर बिक्री का चालान बिल जारी नहीं किया जा रहा था एवं अन्य कमियां पायी गयीं। इसके पश्चात औषधि निरीक्षक द्वारा ए0के0 मेडिकल स्टोर और फार्मा क्लीनिक फतेहगढ़ और रिलायंस रिटेल लिमिटेड के मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया। भरे गए सभी औषधीयों के नमूने सरकारी प्रयोगशाला उत्तर प्रदेश लखनऊ जांच एवं विश्लेषण हेतु भेजे गये। फर्म पर विद्यमान कर्मियों के निस्तारण हेतु कारण बताओ नोटिस जारी कराया जाएगा। जिला औषधि निरीक्षक के छापों से मेडिकल स्टोर स्वामियों में हडक़ंप की स्थिति रही। सूचना मिलने पर लोग अपनी-अपनी दुकनें बंद कर शिक लिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *