ड्रग इंस्पेक्टर का हुआ उन्नाव स्थानांतरण

दवा व्यापारियों ने दी भावभिनी विदाई

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। औषधि निरीक्षक अशोक कुमार चौधरी का स्थानांतरण उन्नाव जनपद के लिए हो गया है। वह जनपद में लगभग पांच वर्ष तक रहे। केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उनको भावभिनी विदाई दी। वर्ष 2018 में वह जनपद में आये थे। तीन वर्ष तक उन्होंने कन्नौज जनपद का भी औषधि निरीक्षक के रुप में अतिरिक्त कार्यभार संभाला। रचनात्मक एवं सहयोगी प्रवृत्ति के चलते वह दवा व्यापारियों के बीच काफी लोकप्रिय रहे। उन्होंने नेतृत्व में दवा व्यवसायियों ने अनेक समाज सेवा के कार्य किये। जनपद में अपने कार्यकाल के दौरान अशोक कुमार की निर्विवाद छवि रही। औषधि निरीक्षक ने दवा व्यापारियों द्वारा किये गये समाजसेवा के कार्र्यों एवं सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *