पाकिस्तान से 600 करोड़ रुपये की कीमत की ड्रग्स की खेप समंदर के रास्ते पहुंचाई जा रही थी
गुजरात के पोरबंदर से 80 KG ड्रग्स जब्त:इसकी कीमत 600 करोड़ रुपए से ज्यादा; 14 पाकिस्तानी भी गिरफ्तार एनसीबी और गुजरात एटीएस से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। इंडियन कोस्ट गॉर्ड और गुजरात एटीएस ने रविवार को अरब सागर में भारतीय सीमा में ड्रग्स जब्त की है। इसकी कीमत 600 करोड़ रुपए से ज्यादा होने का अनुमान है।
देश की सुरक्षा एजेंसियों ने गुजरात के पोरबंदर बंदरगाह में बड़े ड्रग्स रैकेट का फंडाफोड़ किया है. सीमा पार यानी पाकिस्तान से 600 करोड़ रुपये की कीमत की ड्रग्स की खेप समंदर के रास्ते पहुंचाई जा रही थी. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और आतंक विरोधी दस्ते (ATS) की टीम ने रविवार को ज्वांइट ऑपरेशन करते हुए ड्रग्स की बड़ी खेप जब्त की है.
साथ ही सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने 14 पाकिस्तानी नागरिकों को नाव से पकड़ा है. इन्हीं पाकिस्तानी लोगों के पास से 80 किलो ड्रग्स बरामद की गई है. सुरक्षा एजेंसियों को कई दिनों से समंदर के रास्ते पड़ोसी देश पाकिस्तान से भारत में करोड़ों रुपयें की ड्रग्स पहुंचाने का इनपुट मिल रहा था. इसके बाद से ही एनसीबी और गुजरात की एटीएस टीम सतर्क मोड पर चल रही थी.
