शराबी ने तोड़ा शिवलिंग, मुकदमा दर्ज

*हिन्दूवादी संगठनों ने पहुंचकर घटना का किया विरोध
कमालगंज, समृद्धि न्यूज।
शराब के नशे में शिव मंदिर में घुसकर शिवलिंग तोड़ दिया। इस बात की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में तनाव फैल गया। ग्रामीणों ने मंदिर में जाकर देखा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध नामदर्ज मुकदमा दर्ज कर लिया। मंदिर में शिवलिंग तोड़े जाने की घटना पर हिन्दूवादी संगठन में सक्रिय हो गये और मौके पर पहुंचकर हिन्दूवादी नेताओं ने घटना का जबरदस्त विरोध किया।
थाना क्षेत्र की गंगा गली स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भूरा उर्फ रामू पुत्र होरीलाल ने नशे की हालत में मंदिर के अंदर घुसकर शिवलिंग तोड़ दिया। जब लोगों को जानकारी हुई, वैसे ही लोग मंदिर की ओर चल पड़े और सारा मोहल्ला मंदिर प्रांगण में एकत्र हो गया। हिन्दू संगठन भी वहां पहुंच गये। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अमरपाल सिंह, उप निरीक्षक प्रशांत कुमार ने पहुंचकर जांच की और कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। बताते है कि यह मंदिर लगभग १०० वर्ष पुराना है। प्रदीप बिश्नोई पुत्र स्वर्गीय चंद्र प्रकाश निवासी प्रताप नगर ने थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध नामदर्ज मुकदमा दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *