फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। महुआ है अंगूरी पीना बहुत जरुरी, बिना पिये चैन नहीं आये, चाहें लुटिया तक बिक जाये। यह पंक्तियां रोडवेज परिसर में कपड़े उतारकर उत्पात मचाता शराबी पर सटीक बैठती है। रोडवेज परिसर के पास एक युवक शराब के नशे में पिकेट ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से भिड़ गया और शर्ट उतारकर रोने लगा तो कभी हसने लगा, कभी जमीन पर लेट गया। यह नजारा रोडवेज परिसर में मौजूद सवारियों ने देखा। किसी की हिम्मत नहीं थी कि शराबी को समझाये। बहुत लोग शराबी का नजारा देखकर मजा ले रहे थे। वहीं कुछ लोग उसे घर जाने के लिए कह रहे थे। शराबी को उत्पात मचाता देख तैनात होगमार्डों ने उसे भगाने की कोशिश की, लेकिन वह भागा नहीं और होमगार्ड से ही भिड़ गया। यह नजारा रोडवेज परिसर में एक घंटा तक चलता रहा। जब उसका नशा उतरा तब वह शर्ट पहनकर चलते बना।
शराबी ने रोडवेज बस स्टैण्ड पर मचाया उत्पात
