शराबी पति ने पत्नी को पीटा, पहुंची थाने

फर्रुखाबाद/शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। शराब पति की मारपीट से त्रस्त महिला ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस ने पीडि़ता को जांच कर कार्यवाही करने का भरोसा दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम हंसापुर गौराई निवासी ऊषा देवी पत्नी दिलीप ने थाना पुलिस दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी आज से करीब ७ वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर निवासी दिलीप से हुई थी। उसका पति दिलीप शराबी किस्म का व्यक्ति है। वह आये दिन शराब पीकर मेरे साथ मारपीट करता है। न ही कुछ खाने को देता है न ही कुछ पहनने को। पीडि़ता ने कहा कि उसके तीन बच्चे आयुष ७ वर्ष, पुत्री मानसी ४ वर्ष तथा पुत्र विपिन ३ वर्ष हैं। पति ने घर में रखा अनाज आदि सब बेच दिया है। अब उसके घर में खाने के लिए कुछ भी नहीं रह गया है। ज्यादा कुछ करने पर मारपीट करने लगता है। वह मजदूरी करके जो भी पैसा लाता है उसकी वह शराब पी लेता है। वह बच्चों को क्या खिलाये। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसे न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *