पत्नी से विवाद होने पर शराबी पति ने खाया जहर, लोहिया में मौत

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। पत्नी से विवाद होने पर पति ने जहर खा लिया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल में उसकी मौत हो गयी।
कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर दिनारपुर निवासी सौरभ पुत्र लालाराम जो की मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था, लेकिन शराब की लत के कारण आए दिन पति-पत्नी में आपस में झगड़ा एवं मारपीट होती रहती थी। बीती रात पति-पत्नी में शराब को लेकर झगड़ा हो गया। जिसमें सौरभ द्वारा पत्नी के साथ मारपीट की गई। उधर गुस्से में पत्नी ने भी सौरभ के सर पर डंडा मार दिया। जिससे उसके सर में चोटें आईं। लड़ाई झगड़े की सूचना पर 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल सौरव को एंबुलेंस द्वारा कमालगंज सीएचसी लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। घर पर जाकर सौरभ बराबर गाली-गलौज करता रहा। ऐसा उसकी भाभी रानी देवी ने बताया। उन्होंने बताया कि सुबह सौरभ ने अपने ससुरालीजन एवं अपनी बहन को फोन कर अपने घर बुलाया और कहा आज इस मामले को मैं खत्म ही कर दूंगा। मैं इस औरत से छुटकारा पाना चाहता हूूं। ससुर एवं बहन के सामने बातचीत चल रही थी कि सौरभ उठकर बाहर चला गया। थोड़ी देर बाद वापस आने पर उसकी हालत बिगड़ गई एवं बेहोश हो गया। परिजन उसे तुरंत ही एंबुलेंस के द्वारा सीएचसी कमालगंज लाये तथा थाना पुलिस कमालगंज को सूचित किया। जहां पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टर विकास पटेल द्वारा सौरभ को लोहिया रेफर कर दिया। जहां पर सौरभ की मौत हो गई। सौरभ की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। सौरभ के दो बच्चे नित्या 4 वर्ष एवं समर्थ 6 वर्ष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *