शराब के नशे में लाइनमैन ने विद्युत केंद्र पहुँच एसएसओ पर पत्थर से किया हमला

नवाबगंज समृद्धि न्यूज। शराब के नशे में एसएसओ से शट डाउन मांगने को लेकर लाइनमैन ने विद्युत केंद्र पर पहुंचकर मौजूद एसएसओ जगबीर सिंह पर ईट पत्थर से हमला बोल दिया। एसएसओ बाल बाल बचे विद्युत केंद्र पर मौजूद एसडीओ और जेई सामने लाइनमैन एसएसओ से हाथापाई करता रहा। उन लोगों के बीच बचाव में लाइनमैन को मौके से हटा दिया।लाइनमैन अनिल कुमार का आतंक यहां नहीं थमा उसने विद्युत मशीनों पर शराब फेंक दी जिससे विद्युत केंद्र पर अफरा तफरी मच गई। किसी तरह लोगों ने शराब के नशे में धूर्त लाइनमैन को मशीनों से अलग किया। एसएसओ जगवीर सिंह ने बताया लाइनमैन द्वारा 10 घंटे लगातार शटडाउन होने की वजह से दोबारा शट डाउन देने से मना करने पर लाइन मैंने गाली गलौच करने लगा और उन पर हमला कर दिया।अवर अभियंता अनिल कुमार गौतम से पूछा गया तो उन्होंने लाइनमैन को भी शराब के नशे में होने की पुष्टि की केलाइन मैन विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *