शराबी अधेड़ ने कीटनाशक पीकर की आत्महत्या

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शराबी अधेड़ ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को मर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दे दी गयी।
जानकारी के अनुसार थाना मऊदरवाजा अंतर्गत मोहल्ला नौलक्खा निवासी कल्लू पुत्र मिड़ई लाल को उसका पुत्र विनय सुबह करीब ४:३० बजे लोहिया अस्पताल में लेकर पहुंचा। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुत्र विनय द्वारा बताया गया कि सोमवार सुबह वह सब्जी मंडी के लिए घर से निकले थे। वह शराब पीने के आदी थे। मुझे 6:00 लगभग मालूम हुआ कि पिता कल्लू ने जहरीला पदार्थ खा लिया है और वह खेत में पड़े हैं। सभी पारिवारीजन भागकर खेतों की तरफ गए। पिता को बेहोशी हालत में उठाकर डॉ0 राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल लेकर गए। जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शव को मोर्चरी में रकवाकर पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस ने पहुंचकर शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *