नशे में धुत बेटे ने लोहे के पाइप से हमला कर मां की निर्मम हत्या

उन्नाव , समृद्धि न्यूज। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में नशे में धुत युवक ने लोहे के पाइप से अपनी मां पर बेरहमी से हमला कर दिया, जिसमें मौके पर उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक अपनी मां शांति रावत 70-वर्ष के साथ घर पर था। इसी दौरान नशे की हालत में उसने अचानक गुस्से में आकर लोहे के पाइप से मां के सिर और शरीर पर कई वार कर दिए । जिससे शांति रावत की मौके पर मौत हो गई।
सूचना मिलते ही गंगाघाट पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से लोहे का पाइप को बरामद किया गया है,
आरोपी युवक की पहचान के लिए पुलिस उसके रिश्तेदारों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि युवक पहले से नशे लतो था और परिवार में अक्सर झगड़े होते रहते थे। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *