विवाद में भाई ने भाई पर धारदार हथियार से बोला हमला, मौत

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। विवाद को लेकर भाई ने भाई को धारधार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रजपालपुर निवासी रंजीत जाटव उम्र 25 वर्षीय पुत्र राम सिंह घर पर अकेला था। उसी दौरान भाई गोयल उर्फ गोलू से रंजीत का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे गुस्साए गोलू उर्फ गोयल ने रंजीत को धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। वह खून को धोकर साक्ष्य को मिटाने लगा। इसकी भनक पड़ोसियों को लग गयी। पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुँचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम अवतार, कस्बा चौकी इन्चार्ज विद्यासागर तिवारी, उपनिरीक्षक नितिन ने मौके पर पहुँचकर जाँच पड़ताल की। फॉरेसिक टीम ने साक्ष्य जुटाये। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *