प्रसव पीड़ा होने पर पति पत्नी को लेकर पहुंचा अस्पताल, मौत

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। प्रसव पीड़ा होने पर पति पत्नी को प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे सीएचसी ले जाने की सलाह दी। जिस पर पति बाइक पर बैठालकर पत्नी को सीएचसी लेकर पहुंचा। जहां चिकित्सक ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार बीती रात करीब ११:४६ बजे कोतवाली क्षेत्र के गाँव गऊटोला निवासी महफूज अली अपनी पत्नी सैजी उम्र करीब २६ वर्षीय को प्रसव पीड़ा होने पर एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर पहुंचा। जिस पर डाक्टरों ने उसे सरकारी अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। पति परिजनों के सहयोग से पत्नी को अपनी बाइक पर बैठालकर कायमगंज सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचा। जहाँ ड्युटी पर तैनात चिकित्सक डा0 जितेन्द्र बहादुर ने देखते ही प्रसूता को मृत घोषित कर दिया और मेमो कोतवाली भिजवाया। गर्भवती प्रसूता की मौत की सूचना पाते ही तहसीलदार विक्रम सिंह, एसएसआई सुरजीत पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही करने लगी, उसी दौरान मृतका के मायके व ससुराल पक्ष से पति पोस्टमार्टम नहीं करवाने की जिद पर अड़ गये। पुलिस द्वारा काफी समझाने के बाद मृतका के परिजन माने और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका सैजी के पति ने बताया की मेरी माँ शकीला की मौत हो चुकी थी। घर में सुबह नास्ता व शाम को खाना बनाने की काफी दिक्कत होती थी। उसके बाद हमने सैजी पुत्री परवेश निवासी चिलौली पठान थाना कायमगंज के साथ 2 वर्ष पूर्व शादी की थी। आज हमारी पली भी हमें छोडक़र चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *