जिम्मेदारों की लापरवाही से गौशाला में पशुओं का हाल बेहाल

सूचना पर पहुंचे मीडिया कर्मियों को नहीं घुसने दिया अंदर
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। जिम्मेदारों की लापरवाही से चिलचिलाती धूप व गर्मी में गौशालाओं में गौवंशों का बुरा हाल है। रोजाना दर्जनों की संख्या में गौवंश मर रहे है। जिम्मेदार बेखबर है।
एक तो बढ़ती गर्मी का प्रकोप, दूसरे जिम्मेदारों की लापरवाही से रोजाना दर्जनों गोवंशों को मौत हो रही है। क्षेत्र के कदिउली गौशाला में मौजूद पशुपालक मृत गोवंशों को गौशाला से बाहर निकाल कर फेंक देते हैं, लेकिन उनके लिए ना हरे चारे की व्यवस्था है और ना ही सही ढंग से उनके पालन पोषण की व्यवस्था हो पा रही है। जिससे रोजाना दर्जनों गौंवशों कह मौत हो रही है। जब इसकी जानकारी मीडिया कर्मियों को हुई तो वह मौके पर पहुंचे, लेकिन पोल खुलने के डर से पशुपालकों ने गेट नहीं खोला और मीडिया कर्मियों से अभद्रता करने लगे। बताते चले कि गौशालाओं की स्थिति काफी दयनीय है। पशु बीमार है, उनका समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है। अधिकारियों के आदेश का पशु चिकित्साधिकारी पालन नहीं कर रहे है। इसके साथ ही साथ पशुओं को समय पर चारा और पानी नहीं मिल पा रहा है। जिससे पशु बीमार होकर दम तोड़ रहे है। जब इस बाबत बीडीओ सुनील श्रीवास्तव से बात करनी चाही तो उनका फोन नहीं लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *