हाईस्कूल में अंग्रेजी तथा इंटर में ट्रेड, जीव विज्ञान एवं गणित विषय की सोमवार को सम्पन्न हुईं परीक्षाएं
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की सोमवार को सम्पन्न हुई हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय की परीक्षा में पंजीकृत 24506 परीक्षार्थियों में से 22914 उपस्थित हुए, जबकि 1552 छात्र-छात्राओं ने अंग्रेजी की परीक्षा से किनारा कर लिया। प्रथम पाली में इंटर व्यवसायिक शिक्षा की परीक्षा में २३३ परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें ९ छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।
कंट्रोल रुम प्रभारी रामलखन पाल से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सायंकाल की पाली में इंटरमीडिएट गणित एवं जीव विज्ञान की परीक्षाएं सम्पन्न हुईं। प्रशासन और शिक्षा विभाग की नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराने की संयुक्त रणनीति के चलते नकल की आस लगाये बैठे परीक्षार्थियों की मंशा पर पानी फिर गया। जिससे परीक्षा छोडऩे वाले परीक्षार्थियों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। सुबह वाली में हाईस्कूल अंग्रेजी विषय में १५५२ परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि सायंकालीन पाली में इंटर जीव विज्ञान और गणित विषय की परीक्षा सम्पन्न हुई। जिसमें कुल पंजीकृत १५००५ परीक्षार्थियों में से ८०६ छात्र-छात्राओं ने परीक्षा से किनारा कर लिया। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह, प्रधानाचार्य दीन दयाल उपाध्याय इंटर कालेज रोशनाबाद रामदास, प्रधानाचार्य कनकापुर इंटर कालेज के एच.पी. मिश्रा के सचल दलों ने परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी कर छात्रों की तलाशी ली। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देेश दिये कि हरहाल में निकलविहीन एवं सुचितापूर्ण परीक्षायें सम्पन्न करायें। इस वर्ष पहली बार बोर्ड परीक्षा में लम्बवत उत्तर पुस्तिका का इस्तेमाल हो रहा है। पहले क्षैतिज आकार में कॉपियों का इस्तेमाल होता था। संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा हेतु अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती रही।
नकल पर सख्ती के चलते बोर्ड परीक्षाओं में कुल 2367 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा
