नेताओं की चाहत से नगर की भाजपा हुई खंड खंड,नेताओं में गुटबाजी हुई प्रचंड

 हरदोई से संतोष तिवारी की रिपोर्ट

शाहाबाद, समृद्धि न्यूज। हरदोई एक कहावत है कि चाहत इंसान को किस मुकाम तक ले जाए,कुछ कहना संभव नहीं है। चाहत ऐसी कि जिसका कोई ठोस सहारा भी नहीं। ऐसी ही एक धारणा लेकर शाहाबाद विधानसभा में आईं भाजपा नेत्री पर एक दम सटीक बैठती है।जो यहां से भाजपा से टिकट की चाहत लेकर असफल प्रयास कर रही है,उसके लिए क्षेत्र में तमाम दौड़ भाग कर रही है,लेकिन यह उनकी चाहत पूरी होती या नहीं,यह वक्त के गर्त में है।वैसे बताया जा रहा है कि जिले के एक कद्दावर भाजपा नेता द्वारा पोषित भाजपा नेत्री उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी को पटखनी देकर विधायक बनने का सपना देख रही है।उसी क्रम में उन्होंने नर्मदा तीर्थ से धर्म ध्वजा कार्यक्रम का आयोजन किया।जिसमें एक ही नारा गूंजता रहा कि जो हिंदू हित की बात करेगा वही देश पर राज करेगा।लेकिन इस नारे को सुनने वाले वहां पर नगण्य ही थे, और सुनने वाले थे वह भी भाजपा के धुर विरोधी।माताओं और बहनों की दम पर परीसा तिवारी द्वारा धर्म ध्वजा शोभायात्रा कार्यक्रम सफल बनाने का प्रयास किया गया।स्थानीय लोगों की संख्या नगण्य होने के चलते कार्यक्रम फ्लॉप साबित हुआ।इस कार्यक्रम से भाजपा की दबी और छुपी हुई कमजोरी भी लोगों के सामने खुलकर आ गई।जिसे लेकर नगर में लोग चर्चा करने में मशगूल देखे गए।स्थानीय सनातनियों का मानना है कि भाजपा नेत्री द्वारा आयोजित धर्म ध्वजा शोभायात्रा में एक दर्जन लोगों के न पहुंचने से पार्टी के प्रति गलत संदेश गया।भाजपा नेत्री के साथ जनपद से आए लोग और कुछ प्रशंसक भले ही गदगद हों लेकिन पार्टी की भद्द जरूर पिट गई।जिस धर्म ध्वजा शोभायात्रा को बड़े धूमधाम से मनाया जाना था वह सनातनियों के वहां पर न पहुंचने के कारण असफल साबित हुई।
फिलहाल कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि देवभूमि हरिद्वार से आए संत श्री श्री 1008 पवन दत्त महाराज जी विशिष्ट अतिथि अशोक त्रिपाठी ज्वलंत ने राम भक्ति से ओतप्रोत कविताएं सुना कर सभी का मन मोह लिया।शोभायात्रा टेढ़ेश्वर नाथ मंदिर से शुरू होकर नगर में राम जानकी मंदिर चौक पर समापन की गई।उन्होंने यात्रा के माध्यम से यह भी संदेश देने का प्रयास किया कि धर्म मात्र आस्था नहीं है। शोभायात्रा में यात्रा में अभय वर्मा,भोले त्रिवेदी,विनोद राठौर,फैंसी राठौर,नीरज श्रीवास्तव,श्यामजी गुप्ता,अखिलेश त्रिपाठी,प्रमोद रस्तो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *