शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर पंचायत कार्यालय शमशाबाद का क्षेत्रफल लगातार बढ़ता ही जा रहा। नगर पंचायत शमसाबाद जहां एक बड़ी आबादी का हिस्सा निवास करता। वहीं कुछ ऐसे भी ग्रामीण क्षेत्र जो नगर पंचायत शमसाबाद की सीमाओं से सटे हुए हैं तथा आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए शमशाबाद आते हैं। मगर शिक्षा, चिकित्सा, कचहरी के लिए अधिकांश लोगों को जिला मुख्यालय तक जाना पड़ता है। मगर अफसोस जिला मुख्यालय तक जाने के लिए सरकारी लोकल बसें नहीं हैं। मजबूर लोगों को डग्गामार वाहनों, टेंपो आदि का सहारा लेना पड़ रहा है। नगरवासियों की आवागमन सम्बन्धी समस्याओं को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष जोया शाह फारूकी ने इससे पूर्व में दो बार जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर परिवहन कार्यालय फर्रुखाबाद से शमशाबाद से फर्रुखाबाद फतेहगढ़ तक सरकारी लोकल बसों का संचालन कराए जाने की मांग की थी। आखिरकार नगर पंचायत अध्यक्ष शमशाबाद जोया शाह फारूकी की मेहनत रंग लाई और शिकायती पत्र को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेकर संबंधित अधिकारियों के आवश्यक आदेश दिए है। सूत्रों की मानें तो जिलाधिकारी के आदेशानुसार शमशाबाद से फर्रुखाबाद फतेहगढ़ तक जल्द रोडवेज की बस सेवा आरंभ होगी
पीपल का पेड़ फटने से हाईटेंशन लाइन टूटी, हाईवे जाम
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। हजियांपुर विद्युत उप केंद्र से संचालित ग्राम दलेलगंज में स्थित एक समर ट्यूबवेल तक जाने वाली हाईटेंशन लाइन के तार उस वक्त टूट गए जब बीते दिवस की रात्रि लगभग 10 बजे के करीब अचानक कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय दलेलगंज के पास अचानक एक पीपल का भारी भरकम पेड़ अचानक फट गया और सडक़ किनारे गुजरी हाई टेंशन लाइन के ऊपर गिर गया। जिससे लोहे का पोल उखड़ गया और हाईटेंशन लाइन भी टूट गयी। वहीं कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को अवरूद्ध कर दिया। ग्राम प्रधान के सहयोग से सूचना विद्युत उपकेंद्र हजियांपुर को दी गई। साथ ही जेई शमशाबाद को भी दी गई। बताते हैं ग्रामीणों की सूचना के बाद विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। सोमवार को कर्मचारियो ने मुख्य मार्ग पर पड़े टूटे तारों को हटाया। ग्रामीणों के अनुसार लगभग 1 घंटे से भी ज्यादा जाम के हालात बने रहे। जेई जुनेद आलम ने बताया ग्राम दलेलगंज में एक किसान की समर लगी है। समर के संचालन के लिए हाईटेंशन लाइन गुजरी हुई थी। उन्होंने बताया कर्मचारियों को भेजा गया है। जल्द लाइन ठीक कराकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
स्टांप पर जबरिया दस्तखत कराने का विरोध करने पर आरोपियों ने पीटा
पीडि़त ने 25 हजार की नगदी छीन लेने का आरोप लगाकर पुलिस को दी तहरीर
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के ग्राम धमगमा निवासी जैनेंद्र उर्फ जैना पुत्र कन्नौजी लाल ने परिवार के ही आशीष कुमार, हर्षित कुमार पुत्रपुत्र सुरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह पुत्र कनौजी लाल साहित तीन लोगों के खिलाफ कस्बा पुलिस को तहरीर देकर कहा कि बीते दिवस की रात्रि भाभी शारदा देवी पत्नी स्वर्गीय राधा कृष्ण के घर के पास चारपाई पर लेटा था। इसी दौरान आरोपी हाथों में अवैध असलाह लेकर आ गए। आरोपियों के हाथों में एक स्टांप था जिस पर आरोपी जबरिया दस्तखतकराने का दबाव बनाने लगे। इन्कार करने पर आरोपियों द्वारा लात -घूसों से पिटाई की गई। शोर मचाए जाने पर आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गए। आरोप है आरोपी असलाहों की नोक पर उसकी 25 हजार की रखी नगदी भी लेकर फरार हो गए। पीडि़त का कहना था वह पुलिस को सूचना देने की कोशिश करता रहा। मगर आरोपी उसकी निगरानी किए हुए थे। किसी तरह छुपछुपाकर मंगलवार की सुबह पुलिस चौकी फैजबाग पहुंचा। जहां उसने घटना की जानकारी बयां की तथा सभी आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। पीडि़त का आरोप था उक्त लोग जबरिया स्टांप साइन कराकर उसके हिस्से की जमीन को हड़पना चाहते हैं। इसके लिए वे किसी भी सीमा को पार कर सकते, क्योंकि आरोपियों द्वारा जान माल की धमकी दी गई।
