
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रविवार को अमृतपुर विधानसभा का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर ने उपस्थित मोर्चा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बृजलाल ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा देश में लंबे समय तक एक पार्टी और परिवार का शासन रहा, लेकिन वह पार्टी और परिवार फलता फूलता रहा और देश पिछड़ता गया। सत्ता संभालते ही नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक फैसलों से देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में भारत का डंका बजा दिया। दशकों से चली आ रही आतंकवाद की समस्या को जड़ मूल समाप्त करने का संकल्प ले लिया। भारत की बढ़ती हुई शक्ति से वैश्विक पटल पर पाकिस्तान अलग-थलग पड़ गया। कश्मीर से धारा 370 और अनुच्छेद 35ं कुछ मिनटों में ही समाप्त करके कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बना दिया। विपक्ष जो राम मंदिर निर्माण की तारीख पता था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त 2021 को राम मंदिर का शिलान्यास करके विपक्ष को करारा जवाब दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्षों के कार्यकाल में गांव गरीब किसान नौजवान के लिए कार्य हुआ ऐसी योजनाएं जो आम जनमानस के जीवन से जुड़ी हुई थी हर घर शौचालय हर घर नल आयुष्मान कार्ड सौभाग्य योजना उज्जवला योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना धरातल पर उतरी। सांसद मुकेश राजपूत ने कहा केंद्र के 9 वर्ष के शासनकाल में जनहित के कार्य हुए कांग्रेस के 70 सालों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल भारी पड़ रहे। सड़क शिक्षा रोजगार बिजली पानी स्वास्थ्य और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर केंद्र की भाजपा सरकार की सारी योजनाएं चल रही है। जनपद को पिछली सरकारों में 4 से 5 घंटे बिजली मिलती थी लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद जनपद को 20 से 22 घंटे बिजली मिल रही है। जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा संगठन द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्षों में जनसेवा और सुशासन के कार्यों को जनता के बीच ले जाया जा रहा है। संचालन संदीप शाक्य ने किया। इस अवसर पर भूदेव राजपूत, डॉ0 बीके गंगवार आदि ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर फतेह चंद वर्मा, हिमांशु गुप्ता, सुनील रावत, कुलदीप कुशवाहा, मयंक सिंह बुंदेला, हसनैन चौधरी, ऋषि पाल सिंह सिसोदिया, राजेपुर ब्लाक प्रमुख पल्लव शमशाबाद, रामकिशोर राजपूत, शिवांग रस्तोगी, प्रमोद बाजपेई आदि मौजूद रहे।
