बच्चे नहीं जा पा रहे पढऩे, ग्रामीणों में रोष

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। सफाई कर्मचारी के मनमानी के चलते गांव के नालियां चोक हो गई। जिससे विद्यालय में पानी भर गया। बच्चे पढ़ाई करने नहीं पहुंच पा रहे है। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ब्लाक नवाबगंज के ग्राम कक्योली में बने संविलियन विद्यालय में पानी भरने से वह तालाब की स्थित में है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में तैनात सफाई कर्मचारी नहीं आता है। जिससे नालियों की सफाई नहीं हो पाती है वह बजबजा रही है। जब सफाई कर्मचारी आता है तो प्रधान अपने निजी कार्यों में लगा लेते है। इस तरह गांव की गालियां व नालियां कैसे साफ हो पायेगी। नालियां चोक होने से विद्यालय में पानी भर गया है। जिससे नौनिहाल पढऩे नहीं जा पा रहे है। ग्रामीणों ने घटना को लेकर रोष व्याप्त है। जब इस बाबत मोहम्मदाबाद खंड शिक्षाधिकारी से बात करना चाहीं तो उनका फोन स्विच ऑफ था। फोटो परिचय- ————————
