वेमौसम बरसात से मेला रामनगरिया में हुआ जलभराव

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। वेमौसम बरसात से रामनगरिया मेले में जलभराव हो गया। जिससे कल्पवासियों व साधु संतों को काफी दिक्कत हो गयी। वहीं दुकानदार भी मायूस दिखे।
जानकारी के अनुसार पांचाल घाट पर गंगा की गोद में लगे मेला रामनगरिया में बीते दिन हुई वेमौसम बरसात से जलभराव हो गया। जिससे मार्गों पर काफी फिसलन हो गयी। निकलना बैठना दुश्वार हो गया। मेले में कल्पवास कर रहे कल्पवासी व साधु संतों को सर्दी के साथ निकलने बैठने में काफी दिक्कतें हो गयीं। साधु संतों का कहना है कि झोपडिय़ों के पास जलभराव होने से वह निकल बैठ नहीं पा रहे हैं। सरकारी पांडाल समेत मेला कार्यालय में भी वारिश का पानी भर गया है। जिससे पूजा भजन में भी बाधा आ रही है। हालांकि जिलाधिकारी के आदेश पर मेला प्रशासन ने कई स्थानों पर जल निकासी कर मार्ग सही किये। वहीं वारिश के चलते दुकानदार भी पूरी तरह से मायूस हैं। मेले में कोई आ जा नहीं पा रहा है। वारिश के चलते लोग घरों में कैद हैं। वहीं मेले में सन्नाटा पसरा हुआ है। मनोरंजन के साधन भी सन्नाटे में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *