छठी भाँवर पडऩे के दौरान दूल्हा मंडप में गिरा, दुल्हन ने शादी करने से किया इंकार

सूचना पर पहुंची पुलिस ने की जांच पड़ताल, दूल्हा बगैर दुल्हन लिये बैरंग लौटा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। छठी भाँवर पडऩे के दौरान दूल्हा अचानक मंडप में गिर गया। जिससे दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। हालांकि दूल्हा के परिजनों ने काफी समझाया बुझाया, लेकिन मामला नहीं बना। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। दूल्हा के पिता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर जेवर दिलाये जाने की मांग की।जानकारी के अनुसार जनपद कन्नौज के कस्बा गुरसहायगंज क्षेत्र के मोहल्ला गांधी नगर निवासी सचिन पुत्र प्रमोद की शादी फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला हाथीखाना निवासी अशोक बाथम की पुत्री रीना से तय हुई थी। सचिन २३ नवंबर की रात धूमधाम से बारात लेकर आया। बारात आने के बाद जनातियों ने बारात का स्वागत किया। इसके बाद द्वारचार हुआ। सुबह बारात को नाश्ता देने के बाद सचिन को विवाह के लिए बुलाया गया। हिंदू रीति रिवाज के बाद साथ विवाह संपन्न होने लगा और भाँवरें पडऩे लगीं, लेकिन छठी भाँवर पर दूल्हा मंडप में गिर गया। जिससे कन्या ने शादी करने से इंकार कर दिया। छठी भाँवर के बाद कन्या मंडप से उठ गई और दूल्हा को मंडप से भगा दिया। दूल्हा के पिता प्रमोद बाथम ने कोतवाली फतेहगढ़ में तहरीर दी। लडक़े पक्ष के लोगों ने पैर फिसलकर गिरने की बात कहीं, जबकि लडक़ी पक्ष के लोगों का कहना था कि लडक़े को दौरा पड़ा है। शादी टलने के बाद दूल्हे का पिता प्रमोद बाथम काफी परेशान दिखायी दिया। उसका कहना था कि अब अपने मोहल्ले में कैसे मुंह दिखायेगा, जबकिक उसका कहना था कि उसके बेटे को कभी दौरा नहीं आया। आज किसी तरह मंडप में गिर गया। जिसको कन्या पक्ष के कुछ लोगों ने तूल दे दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *