प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को कुत्तों द्वारा चाटी गई पत्तलों में परोसा गया खाना

प्रशिक्षुओं में रोष, कार्यवाही की मांग
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। डाइट में चल रहे तीन दिवसीय गणित किट प्रशिक्षण में प्रशिक्षु शिक्षकों को प्लास्टिक की पत्तलों (लेडिस्पोजेबल) में भोजन कराने के बाद डस्टविन में फेंक देने पर पुन: धोकर उसी में फिर से भोजन कराया जा रहा है। जिसको कुत्ते भी चाटते देखे गये है। जिसके संबंध में प्रशिक्षु शिक्षकों ने उपशिक्षा निदेशक/प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रजलामई से नाराजगी जाहिर करते हुए शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है। डस्टविन में पड़ी गंदी पतलों को कुत्ते भी चाट रहे है जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है।
की गई शिकायत में प्रशिक्षु शिक्षकों ने दर्शाया कि चल रहे प्रशिक्षण में प्रशिक्षुओं को लंच दिया जा रहा जिनको कल हम प्रशिक्षुओं ने प्रयोग कर डस्टबिन में फेंक दिया था। उन्हीं को धोकर फिर पुन: भोजन दिया जा रहा है, जबकि उन्हीं प्लेटों को कुत्ते भी चाटते रहते है। प्रशिक्षुओं ने स्थिति को गंभीरता को समझते हुए उचित कार्यवाही करने व शिक्षकों की समस्या का निदान करने की मांग की है। शिकायत करने वालों में प्रशिक्षु शिक्षक राकेश, निशी सक्सेना, नीलम, रोली, सीमा, अबिलेश, गौरव, सुधीर पाल, रामअवतार आदि के नाम शामिल है। इस संदर्भ में डाइट के प्रधानाचार्य की ओर से अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया कि आखिर इसके लिए दोषी कौन है उस पर क्या कार्यवाही होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *