फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सनातन से चली आ रही परंपरा एवं संस्कृति को छात्रों में जागृत करने के उद्देश्य से गुरुकुल वल्र्ड स्कूल में गुरुवार को दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत, अन्याय पर न्याय की जीत तथा असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया गया। प्रधानाचार्य डॉ0 लकी चावला ने दुर्गा स्वरूपा कन्याओं का विधिवत पूजन अर्चन किया तथा माल्यार्पण कर उन्हें उपहार भेंट किया। कक्षा नर्सरी से यूकेजी के नन्हे नन्हे मुन्ने बच्चों ने रामलीला का मंचन किया। इसमें बच्चों ने प्रभु श्री राम तथा माता सीता के चरित्र को उजागर किया। राम की भूमिका में आयांश मिश्रा, ओम गुप्ता सीता की भूमिका में काव्या वर्मा, नैना यादव तथा हनुमान की भूमिका में अयान सिंह राठौड़, शिवाय कश्यप, अयांश दीक्षित आदि छात्रों ने अहम भूमिका निभाई। कक्षा 4 से 8 तक के छात्रों ने भी रामलीला का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। रामलीला में मुख्य भूमिका में सूर्यांश शुक्ला, काव्या सिंह, आयुष यादव, हर्ष मिश्रा, प्रणव चतुर्वेदी, कृष्णा पाठक आदि छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रावण के पुतले के दहन के साथ ही आतिशबाजी का आनंद लिया गया। प्रधानाचार्य ने मानव जीवन में त्योहारों के महत्व का प्रतिपादन किया और उन्होंने सभी को नवरात्र तथा विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी। मैनेजर विनोद कुमार अग्रवाल एवं प्रमोद कुमार अग्रवाल ने राम लक्ष्मण की आरती उतारकर दशहरे का कार्यक्रम का समापन किया।
धूमधाम से मना गुरुकुल वल्र्ड स्कूल में दशहरा पर्व
