केडी बालिका डिग्री कालेज में डिसमेनोरिया जागरुकता वर्कशॉप का किया गया आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कृष्णा देवी बालिका डिग्री कालेज आवास-विकास में ब्लू क्रॉस लेबोरेट्रीज प्राइवेट लिमिटेड मुम्बई के द्वारा डिसमेनोरिया जागरुकता वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें रीजनल मैनेजर रिंकू वर्मा, एरिया मैनेजर शिवप्रकाश त्रिवेदी और नवीन गुप्ता के द्वारा छात्राओं को मेन्स्ट्रूअल से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की गयी। जिसमें उन्होंने बताया कि महावारी एक सामान्य प्रक्रिया है, परन्तु महावारी के दौरान होने वाला दर्द एक बीमारी (डिसमेनोरिया) है। इसी नजरंदाज नहीं करना चाहिए। इस विषय पर चुप नहीं रहना चाहिए। इस पर खुलकर अपनी मां, बड़ी बहन से बात करनी चाहिए, क्योंकि कभी-कभी कोई छोटी समस्या विकराल समस्या का रुप धारण कर लेती है। उससे पहले ही उसका निदान किया जाना आवश्यक है। ज्यादा समस्या होने पर महिला डाक्टर से परामर्श लेकर ट्रीटमेट कराए जाने में कोई बुराई नहीं है। इस वर्कशाप में विद्यालय की ३५० से अधिक छात्राओं को मासिक धर्म के समय होने वाली समस्या के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। जिसमें विद्यालय की प्राचार्या सहित समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे। कालेज की टीम ने ब्लूक क्रॉस टीम का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *