फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ई-रिक्शाचालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।
जानकारी के अनुसार जनपद शाहजहांपुर के परसिमियां चोहनापुर शेरामऊ दक्षिण निवासी 45 वर्षीय कमल मिश्रा पुत्र मुनेश मिश्रा अपनी पत्नी गायत्री मिश्रा के साथ कादरीगेट थाना क्षेत्र में संजीव अवस्थी के मकान की ऊपरी मंजिल पर किराए पर रह रहे थे। कमल ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। बताया गया कि दो दिन पूर्व उसकी पत्नी मायके चली गई थी। रविवार को कमल के फांसी लगा लेने की जानकारी पुलिस को मिली। सूचना पर थानाध्यक्ष कपिल कुमार व दारोगा के0के0 कश्यप ने दरवाजा खुलवाया, तो अंदर कमल का शव छत के कुंडे में गमछे के सहारे फांसी पर झूलता मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर आवश्यक जांच पड़ताल की और पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या मान रही है, जबकि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
ई-रिक्शा चालक ने फांसी लगाकर दी जान
