अनियंत्रित स्कूटी की टक्कर से ई-रिक्शा चालक घायल

 महिला चुटैल, घटना के बाद स्कूटी सवार मौके से फरार
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मंझना निवासी सर्वेश कुमार पुत्र राम मूर्ति हजियांपुर-फैजबाग मार्ग पर ई-रिक्शा चलाकर अपने घर परिवार की रोजी रोटी चलाता है। गुरुवार को फैजबाग से कुछ सवारियों को लेकर कायमगंज जा रहे थे। कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर ग्राम खुड़ीनाखार प्रतीक्षालय के निकट सवारियों को उतारने के बाद जैसे ही ई-रिक्शा लेकर जैसे ही बैरंग लौटे, उसी दौरान सामने से आ रहे एक अज्ञात स्कूटी के चालक ने लापरवाही से चलाकर जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं पास से गुजर रही एक महिला भी चपेट में आने से चुटैल हो गई। बताया गया है इस दुर्घटना में चुटैल महिला कुछ समय बाद स्कूटी चालक को कोसते हुए चली गई। मगर ई-रिक्शा चालक वहीं दर्द से तड़पता रहा। चीख पुकार की आवाज सुनकर मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। भीड़ में कुछ लोगों ने सूचना पुलिस को दी, तो कुछ लोगों ने डायल 112 नंबर पर कॉल कर एंबुलेंस को आने की सूचना दी। बताते हैं गंभीर रूप से घायल ई- रिक्शा चालक को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद ले जाया गया। जहां ई-रिक्शा चालक की गंभीर हालत को देखते हुए लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताते हैं दुर्घटना के बाद अज्ञात स्कूटी चालक भी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *