गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ई रिक्शा पलटा 5 घायल…

फर्रुखाबाद समृद्धि न्यूज। गंगास्नान करने जा रहे देर रात्रि चांदपुर के पास गंगा स्नान को आए श्रद्धालुओं से भरा ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे कई श्रद्धालु घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। ई रिक्शा के नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल एक श्रद्धालू को हायर सेंटर रेफर कर दिया। जनपद मैनपुरी के थाना बिछमा निवासी नेत्रपाल अपने परिवार के साथ पांचाल घाट गंगा स्नान करने आ रहे थे। नेत्रपाल समेत 5 लोग बेवर से फर्रुखाबाद बस से रोडवेज तक आए पांचाल घाट गंगा तट पर जाने के लिए बस अड्डे से एक ई रिक्शा किया जिससे वह गंगा जी जा रहे थे। श्रद्धालुओं का आरोप है कि ई रिक्शा चालक शराब के नशे में धुत था और चांदपुर के पास ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जानकारी के अनुसार नेत्रपाल ई-रिक्शा के नीचे दब गए और उनका पैर कुचल गया, आनन-फानन में अन्य परिजनों ने ई-रिक्शा को उठाया मौका मिलते ही चालक ई रिक्शा को लेकर फरार हो गया। क्षेत्र में गश्त कर रही चीता पुलिस मौके पर पहुंची, 108 एंबुलेंस से घायलों को लोहिया अस्पताल भर्ती कराया। जहाँ से एक की हालत गंभीर होने पर सैफई रफ़्तार किया है। वह अन्य की हालत स्थिर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *