कार के कट मारने से ई-रिक्शा पलटा, चार सवारियां घायल

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। सवारी लेकर आ रहे ई-रिक्शा में कार चालक ने कट मार दिया। जिससे ई-रिक्शा पलट गया। जिससे उसमे बैठीं चार सवारियां घायल हो गयीं।
जानकारी के अनुसार कस्बा नवाबगंज की तरफ फर्रुखाबाद रोड से आ रहे गांव बघौना निवासी ई-रिक्शा चालक अजय कुमार पुत्र भीष्म दयाल जो की अपने सामने के गांव शाहपुरा से सवारी लेकर नवाबगंज जा रहा था। नवाबगंज कस्बे के मंडी के पास ई-रिक्शा में एक अज्ञात कार चालक ने कट मार दिया। जिससे ई- रिक्शा एक नाली में जा गिरा और उसमें बैठी सवारियां चुटहिल हो गयीं। जिसमें उदयभान पुत्र रामसेवक, मां उर्मिला देवी, भतीजी राधा पुत्री सार्थक के साथ अपनी रिश्तेदारी गांव शाहपुर में आए थे। वह वापस अपने घर जनपद कासगंज के थाना पटियाली क्षेत्र के थाना गांव जा रहे थे। अचानक कट लगने से उनका ई-रिक्शा पलट गया और उसमें बैठी चारों सवारियां घायल हो गयीं। काफी देर तक वह डायल ११२ को फोन लगाते रहे, मगर फोन नहीं लगा। खबर लेकर जाने तक पीडि़त ई-रिक्शा के साथ घटनास्थल पर ही मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *