नए साल से पोस्ट आफिस से मिलने लगे ई-स्टांप

स्टांप तथा पंजीयन मंत्री द्वारा वाराणसी में की गई सुविधा की शुरुआत।
-11 जिलों में शुरू किया गया पायलट प्रोजेक्ट।
(अमिताभ श्रीवास्तव) समृद्धि न्यूज़ वाराणसी/लखनऊ।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आम जनता को पोस्ट ऑफिस से ई-स्टांप उपलब्ध कराना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ई-गवर्नेंस के माध्यम से जनता तक सरकारी सुविधाओं की आसान पहुंच सुनिश्चित करने वाले सुशासन की एक मिसाल है। इस प्रकार प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार पाई पाई से गरीब की भलाई के संकल्प को सिद्धि में बदल रही है।यह बात सोमवार को वाराणसी में प्रदेश के स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क व पंजीयन मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने कही।श्री जायसवाल वाराणसी के डाकघर वाराणसी कचहरी एस.ओ में उत्तर प्रदेश के 11 जिलों के विभिन्न डाकघरों से आम जनता को ई-स्टांप उपलब्ध कराने की सुविधा का उद्घाटन कर रहे थे।प्रदेश के 11 विभिन्न जनपदों में एक साथ विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों द्वारा इस सुविधा का उद्घाटन किया गया। लखनऊ के डाकघर लखनऊ जी.पी.ओ में प्रमुख सचिव स्टाम्प तथा पंजीयन विभाग द्वारा तथा गौतमबुद्ध नगर के डाकघर सेक्टर-34 में विभागीय अधिकारी डीआईजी/एआईजी द्वारा उद्घाटन किया गया।इसके साथ ही प्रयागराज के डाकघर प्रयागराज कचहरी एचओ में स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क व पंजीयन विभाग के डीआईजी द्वारा शुभारंभ किया गया।
गाजियाबाद के डाकघर गाजियाबाद में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री वी.के. सिंह द्वारा,मुख्य डाकघर कानपुर में महापौर कानपुर प्रमिला पाण्डेय द्वारा तथा आगरा के डाकघर कलेक्ट्रेट एस.ओ में विधायक डा. जी.एम. धर्मेश द्वारा इस सुविधा का उद्घाटन किया गया।गोरखपुर के डाकघर गोरखपुर कचहरी एस.ओ में विधायक सहजनवा प्रदीप शुक्ला द्वारा,मेरठ के डाकघर मेरठ कचहरी एम.डी.जी में ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर द्वारा, सहारनपुर के डाकघर सहारनपुर एचओ में नगर विधायक राजीव गुम्बर द्वारा तथा बिजनौर के डाकघर में बिजनौर एच.ओ में विधायक सूची चौधरी द्वारा इस सुविधा का उद्घाटन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *