सरस्वती विद्या मन्दिर में धूमधाम से मनाया गया पृथ्वी दिवस

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सरस्वती विद्या मंदिर सेनापति में पृथ्वी दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता कृष्णाकुमार ने पृथ्वी के स्वरूप में मां तुलसी जी के गमले का पूजन विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य प्रदीप अवस्थी के साथ किया। मुख्य वक्ता कृष्णाकुमार ने बताया कि हमें आसपास के वातावरण को शुद्ध रखना चाहिए एवं हमें अपने वनों से कटान पर रोक लगाना चाहिए और स्वच्छता अभियान पर जोर देना चाहिए। जिससे हमारे पर्यावरण प्रदूषण न हो। होनी बीमारियों से निजात पा सकते हैं। उन्होंने अपने बोध कथाओं के माध्यम से सभी भैया बहनों को पृथ्वी दिवस की उपयोगिता, उसके लाभ हानि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम प्रभारी प्रदीप अवस्थी ने अपने विचार प्रकट किये। पृथ्वी हमारी मातृभूमि है जो सबको समावेश कर चलती है, चाहे वह स्थल जल एवं वायु हमें सभी से सुरक्षित रखती है एवं सभी वातावरण से लडऩे के लिए सदैव तत्पर रहती है। हमें उसका सदैव मान सम्मान रखने के लिए हितकारी कार्य करने चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *