समृद्धि न्यूज। हरियाणा के सोनीपत में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई। सोनीपत हरियाणा में शुक्रवार देर रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई। भूकंप का केंद्र सोनीपत में 10 किलोमीटर की गहराई पर था। जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है, लेकिन निवासियों में दहशत फैल गई। विशेषज्ञों ने इस क्षेत्र को भूकंपीय रूप से संवेदनशील बताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। देर रात के झटकों ने लोगों को डरा जरूर दिया, लेकिन सौभाग्य से यह आपदा बिना किसी बड़े नुकसान के टल गई।
