बालक को बचाने के प्रयास में इको कार बिजली के खंभे से टकराई

 बाल-बाल बचे बैठे लोग
अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम नगला हूसा स्थित ईंट भ_े के सामने शनिवार को एक सडक़ हादसा हो गया। फर्रुखाबाद से कलान जा रही इको कार संख्या यूपी 27बीएच5276 अचानक सडक़ किनारे गड़े बिजली के खंभे से टकरा गई। बताया गया कि वाहन चालक ने सामने अचानक आए एक बालक को बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर खंभे से जा भिड़ा। जिससे बिजली का खंभा टूट गया। दुर्घटना में स्थानीय बालक आयुष पुत्र नन्हकू उम्रकरीब ९ वर्ष निवासी तौफीक की मड़ैया घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल एक निजी अस्पताल ले गए। घटना के बाद मौके पर सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए। इको कार में एक वृद्ध महिला मरीज सहित जनार्दन पुत्र पोथीराम, रामबाबू पुत्र राजाराम, सुरजीत पुत्र रामबाबू, छोटी बिटिया, सुनील पुत्र नत्थू सिंह सभी निवासी बहेलिया नगला कलान सवार थे। गनीमत रही कि वाहन में सवार अन्य किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों ने तुरंत अमृतपुर थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी मोनू शाक्या पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। वहीं बिजली विभाग के प्रभारी जेई भी मौके पर पहुंचे। सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। घटना के संबंध में रामबाबू ने बताया कि वह एक वृद्ध महिला को निजी अस्पताल से छुट्टी दिलाकर किराये की गाड़ी से घर ले जा रहे थे। नगला हूसा भ_े के पास अचानक एक बालक सडक़ पर आ गया। जिसे बचाने के प्रयास में हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *