बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर पलटी ईको कार, एक घायल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फर्रुखाबाद-कायमगंज मार्ग पर बरौन के पास एक ईको कार अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा एक बाइक को बचाने के प्रयास में हुआ। जिसमें बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना उस समय हुई जब तेज रफ्तार ईको कार के सामने अचानक एक बाइक आ गई। बाइक से टक्कर से बचने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान बाइक भी कार की चपेट में आ गई। घायल युवक की पहचान फर्रुखाबाद निवासी आशीष के रूप में हुई है। आशीष ने बताया कि वह कायमगंज से फर्रुखाबाद लौट रहा था। जहां वह किसी काम से गया था। उसे तुरंत एंबुलेंस की मदद से लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। फर्रुखाबाद-कायमगंज मार्ग पर वाहनों का भारी आवागमन रहता है। गनीमत रही कि कार में चालक के अलावा कोई अन्य सवार नहीं था। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद कार को सडक़ से हटा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *