मध्यप्रदेश: मध्य प्रदेश के मंदसौर नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के गांव चाकरिया में चौपाटी पर एक कार एक बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद कुएं में गिर गई। कार में 13 लोग सवार थे। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना से क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और राहत बचाव कार्य शुरु किया।
जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में रविवार दोपहर को एक दर्दनाक सडक़ हादसा हुआ। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक तेज रफ्तार ईको कार ने पहले तो बाइक में टक्कर मारी, फिर वैन कुएं में जा गिरी, चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी 14 लोगों को कुएं से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां अस्पताल में डॉक्टरों ने 10 लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाकी चार का इलाज चल रहा है।
कुएं में हुआ गैस का रिसाव
कुएं में गिरने के बाद उसमें से गैस का रिसाव होने लगा। इस दौरान रेस्क्यू करने में भी दिक्कतें हुईं। बाद में एक जवान ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ कुएं में उतरा, लेकिन घबराहट होने के चलते वह भी वापस बाहर निकल आया।् वर्तमान स्थिति की बात करें तो कुएं से ईको वैन को बाहर निकल लिया गया है। वहीं घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
इन 10लोगों की मौत
मनोहर सिंह (बचाव के दौरान मौत)
गोबर सिंह (बाइक सवार)
इको वाहन सवार
कन्हैयालाल
नागू सिंह
पवन
धर्मेंद्र सिंह
आशा बाई
मधु बाई
मांगू बाई
राम कुंवर