पूर्व विदेश मंत्री की पत्नी लुईस खुर्शीद की ईडी ने जब्त की सम्पत्ति

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद की संपत्ति को जब्त किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने पीएमएलए के तहत कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की पत्नी लुइस और अन्य आरोपियों की 45.92 लाख कीमत की संपत्ति जब्त की है। मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम ने यूपी के फर्रुखाबाद में 29.51 लाख रुपये और 4 बैंक अकाउंट में 16.41 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। दरअसल यह पूरा मामला डॉक्टर डाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट में घपले से जुड़ा है। ट्रस्ट के पैसे का निजी तौर पर इस्तेमाल का आरोप है। इस मामले में यूपी पुलिस ने लुईस खुर्शीद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ 17 मामलों में चार्जशीट दायर की थी। इस मामले को टेकओवर कर पीएमएलए के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *