ईडी ने अनिल अंबानी को भेजा समन, कई ठिकानों पर रेड

समृद्धि न्यूज। अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं, ईडी का शिकंजा उन पर कसता ही जा रहा है। प्रवर्तन निदेशालय ने पहले उनके दिल्ली मुंबई स्थित कई ठिकानों पर रेड की। अब उनको 17,000 करोड़ रुपये के कथित लोन फ्रॉड के मामले में समन भेज दिया है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिलायंस समूह के मुखिया अनिल अंबानी को 5 अगस्त को पूछताछ के लिए तलब किया है। अनिल अंबानी को उनके समूह की कंपनियों के खिलाफ कथित ऋण धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन मामले में समन किया गया है। आधिकारिक सूत्रों के हवाले से शुक्रवार को बताया कि 66 साल के अनिल अंबानी को दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है। मामला भी यहीं दर्ज किया गया है। एजेंसी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज करेगी। रिलायंस गु्रप के चेयरमैन अनिल अंबानी को 17,000 करोड़ रुपये के कथित लोन धोखाधड़ी मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा है। उन्हें 5 अगस्त को ईडी के दिल्ली मुख्यालय में पेश होने को कहा गया है। पिछले हफ्ते ईडी ने मुंबई में रिलायंस गु्रप से जुड़े 35 स्थानों पर छापेमारी की थी, जिसमें 50 कंपनियों और 25 लोगों की जांच की गई, यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून के तहत की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *