लुईस खुर्शीद से ईडी फिर करेगी पूछताछ

समृद्धि न्यूज। समृद्धि न्यूज। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद से मनी लांर्डिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय फिर पूछताछ करेगा।
वर्ष 2009-10 में लुईस खुर्शीद की डॉ0 जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट को केंद्र सरकार ने 17 जिलों में कैम्प लगाकर दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और उपकरण बांटने के लिए करीब 71 लाख रुपये सब्सिडी प्रदान की थी। इसमें फर्जीवाड़ा होने पर बरेली, बुलंदशहर, शाहजहांपुर समेत 17 जिलों में मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें ट्रस्ट की परियोजना निदेशक लुईस खुर्शीद और सचिव मोहम्मद अतहर फारुकी को नामजद किया गया था।

जांच में सामने आया था कि कई जिलों में जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी की फर्जी मोहर और हस्ताक्षर बनाकर कृत्रिम अंग और उपकरण बांटने को सत्यापित करते हुए सब्सिडी की रकम को हड़प लिया गया। जिसके बाद ईडी ने संबंधित 17 जिलों में दर्ज मुकदमों के आधार पर डा0 जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्टए लुईस खुर्शीद व अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ मनी लांड्रिंग का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। प्रवर्तन निदेशालय लुइर्स खुर्शीद से फिर पूछताछ करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *