फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सेनापति में धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती विद्या मंदिर सेनापति के मालवीय सभागार में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विद्यालय के अध्यक्ष शिव विलास त्रिवेदी, प्रबंधक संजीव चौहान, सह प्रबन्धक सुधाकर चतुर्वेदी एवं प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने संयुक्त रूप से डा0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पअर्चन कर प्रारंभ किया। प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने कहा कि आचार्यों को कभी अपने विषय में ज्ञानी नहीं समझना चाहिए। वह भी सदैव एक विद्यार्थी होता है जो लगातार सीखता है एवं लगातार भैया बहनों के मध्य समजस्य से उनको शिक्षित करना एवं उचित मार्गदर्शन करना ही गुरू का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। बच्चों को भी अपने के बड़ों का सम्मान एवं गुरू के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। संचालन शिवम वर्मा ने किया। इस अवसर विद्यालय समिति एवम भईया बहनों ने संयुक्त रूप से सभी आचार्यो का सम्मान एवं उपहार भेंट किए। इस दौरान प्रदीप अवस्थी, प्रदीप सिंह सेंगर, सर्वेश कुमार शुक्ला, रामानंद पांडे, कृष्ण कुमार, वीरेश सिंह, शिव मोहन मिश्र, शिवकुमार यादव, आलोक सिंह, रजनीश, गोविंद, संजीव शाक्य, अंजलि, अर्पणा अवस्थी, आर्तिका, अमृता शर्मा, पल्लवी राजपूत, रीतू अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
छात्र को शिक्षित करना गुरु का परम कर्तव्य: धर्मवीर सिंह
