बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए एसो0 ने सम्पन्न सामान्य ज्ञान परीक्षा
1040 बच्चों ने लिया भाग, रविवार को होगा पुरस्कार वितरण
पब्लिक स्कूलों का हो रहा है शोषण, सरकार से नहीं मिल रही है कोई सहायता
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पब्लिक स्कूल एसोसिएशन द्वारा बच्चों को संस्कारवान बनाये जाने के उद्देश्य से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की थी। जिसमें सर्वश्रेष्ठ स्थान पाने वाले सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा। आवास विकास स्थित एक होटल में एसोसिएशन की ओर से वार्ता की गई। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डा0 प्रभात अवस्थी ने देते हुए बताया कि पब्लिक स्कूलों का सरकार उत्पीडऩ कर रही है। किसी प्रकार का पब्लिक स्कूलों के संचालन में सहयोग सरकार नहीं दे रही है। जो लोग पूंजीपति है उनके संस्थानों पर आंख बंद कर पैसा लुटा रही है। बिना सरकारी सहायता के ही हम लोग बड़ी ही कठनाइयों के साथ चला रहे है। शिक्षा के क्षेत्र में विगत 10-12 वर्षों से पब्लिक स्कूलों के शिक्षकों, कर्मचारियों व संस्थाओं के हितों के लिए संस्था काम कर रही है। निजी विद्यालय जो है उन्हें बड़ा ही संकट का सामना करना पड़ रहा है। इन सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए निजात दिलाने के लिए पब्लिक स्कूल एसोसिएशन का गठन किया गया है। हमारी जिम्मेदारी है कि समाज में शिक्षा का व्यापक प्रचार-प्रसार कैसे हो और वास्तविक शिक्षा कैसे मिले, इसलिए बच्चों को ध्यान में रखते हुए एक नई व्यवस्था इस वर्ष डाली है सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, खेलकूद प्रतियोगिता, संस्कारी समाज को तैयार करने की पूरी गतिविधियां, पहली बार सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई।

हम लोगों का मानना है कि शिक्षा व्यापार नहीं है, इसलिए इसको आवश्यक है कि लोक कल्याण, जन कल्याण की भावना को रखते हुए समाज को एक अच्छा भविष्य दे सकें, क्योंकि बच्चों को शिक्षा वैसे ही मिले जो कि आर्थिक और भविष्य के लिए लाभ दायक है और अच्छे समाज की स्थापना हो। बच्चों के कक्षा पास कर लेने से ही सबकुछ नहीं है, उन्हें वास्तविक ज्ञान होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आम तौर पर देखने को मिलता है कि बच्चे माध्यमिक जूनियर की बात छोड़ दे तो सही रुप से हमारे बच्चे मातृभाषा भी नहीं लिख पाते है। शिक्षा लोक कल्याण का क्षेत्र है। उसको व्यवसायीकरण नहीं बनाया जा सकता है। हमने तय किया है कि हम वास्तविक धरातल पर शिक्षा कैसे खड़ी हो, इसलिए हम लोग प्रारंभ से ही समाज की कुछ चीजों पर ध्यान में प्रयासरत है। सबसे बड़ा संकट है पारदर्शिता, स्वच्छ, स्पष्ट और ईमानदारी से परीक्षा पर्वो का आयोजन हो। हमारी एसोसिएशन ने 1200 से अधिक बच्चों का पंजीकृत किया था। जिनमें से 1040 बच्चों ने परीक्षायें दी है। नियत समय पर हमने उनका मूल्यांकन किया और परीक्षा फल तैयार किया और सबसे बड़ी बात है कि परीक्षाओं के मूल्यांकन से और प्रारंभ से आज तक किसी प्रकार की परीक्षा में कोई गड़बड़ी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सरकार को सभी स्कूलों में एक सा पाठ्यक्रम चलाना चाहिए। जिससे कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सकें। उन्होंने बताया कि 11 फरवरी दिन रविवार को रेड रोज एजुकेशन सेंटर अमेठी कोहना पांचाल घाट में पब्लिक स्कूल एसोसिएशन की ओर से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की प्रतिभा शुक्ला भाग लेगी। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक देव कुमार शर्मा, सचिव नवनीत मिश्रा, पीवी सिंह राठौर कोषाध्यक्ष, सदस्य एसके वर्मा आदि मौजूद रहे।
फोटो एफआरडीपी
