एलवाई डिग्री कालेज में प्रोफेशनल कोर्स की अब मिलेगी शिक्षा: प्राचार्य

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कायमगंज के एलवाई डिग्री कालेज में प्रोफेशनल कोर्स की भी अब शिक्षा मिलेगी। एमए पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया व शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रारम्भ कर दिये गये है। एलवाई डिग्री कालेज में परास्नातक की पढ़ाई शुरु हुई है। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज के माध्यम से संचालित एमए पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया नवीन सत्र 2025-26 की प्रारम्भ हो चुकी है।
जानकारी देते हुए प्राचार्य डा0 विनय कुमार सिंह ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन के अनुसार इस पहल से छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा और प्रोफेशनल कोर्स के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। कॉलेज की स्थापना 1971 में हुई थी। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय से सम्बद्ध स्नातक पाठ्यक्रम संचालित होते थे। अब हिन्दी, अंगे्रजी, संस्कृत, उर्दू, इतिहास, प्राचीन इतिहास एवं पुरातत्व, भूगोल, समाज शास्त्र, राजनीति विज्ञान, शिक्षा शास्त्र, अर्थशास्त्र, दर्शन शास्त्र व सांख्यिकी जैसे विषयों में एमए की पढ़ाई की जायेगी। समन्वयक डा0 बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि कॉलेज में बी लिब, एमएसडब्लू, एमए जन संचार, योगा, ग्रामीण विकास, आपदा प्रबंधन, मानव संसाधन प्रबंधन, हेल्थ एवं न्यूट्रिशन आदि रोजगार परक डिप्लोमा व जागरुकता पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश शुरु हो गये है। उच्च शिक्षा के लिए अब छात्र-छात्राओं को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। नगर कायमगंज में ही पाठ्यक्रमों में अध्ययन करने के लिए सुविधायें दी जा रही है। सरकारी तथा अर्ध सरकारी सेवा में कार्यरत पुरुष महिलायें अब प्रवेश लेकर लाभांवित हो सकते है और नौकरी पेसा के लोग भी इसमें दाखिला लेकर लाभ प्राप्त कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *