सीपीआई में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में शैक्षिक बिन्दुओं पर हुई चर्चा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सीपी इंटरनेशनल स्कूल में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था को और अधिक उन्नत बनाने हेतु कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक का शुभारंभ निदेशिका डा0 मिथिलेश अग्रवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर ज्योत्सना अग्रवाल, डिप्टी डायरेक्टर अंजू राजे, प्रधानाचार्य संजय बिष्ट, हेड मिस्ट्रेस संदीप कुमार ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन करके किया।
मिथिलेश अग्रवाल ने बताया कि विद्यालय के छात्र हमारे अपने बच्चे हैं। इनके उज्वल भविष्य के प्रति हम सभी को पूर्ण निष्ठा के साथ मेहनत करना भी हमारी जिम्मेदारी है तथा शिक्षक हमारे पारिवारिक सदस्य हैं। उनकी आवश्यकताओं को पूरा करना हमारा परम लक्ष्य है। विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के बिंदुओं पर प्रश्न पूछे। मैनेजिंग डायरेक्टर ज्योत्सना अग्रवाल ने कक्षा अध्यापकों से छात्रों की उपस्थिति, मूल्यांकन विधि, अंकों का प्रतिशत सहित कई बिंदुओं पर चर्चा करते हुए बताया कि प्रत्येक छात्र की विधिवत काउंसलिंग की जाएगी। जिससे उनकी बौद्धिक क्षमता का विकास करना आसान हो जाएगा। उपनिदेशिका अंजू राजे ने कहा शिक्षक एक मत होकर जो भी ठान लेते है तो कठिन से कठिन लक्ष्य भी साध्य हो जाता है। प्रधानाचार्य श्री संजय विष्ट ने एनईपी पर विस्तार से प्रकाश डाला। हेड मिस्ट्रेस संदीपा कुमार ने आभार व्यक्त किया। शिवा सिंह ने मंच का संचालन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *