आठ बीघे धान के बोझ में अबूझ हाल में आग लगने से जल कर राख

अदलहाट (मिर्ज़ापुर): थाना क्षेत्र के कोलना गांव कोलना के निवासी जालंधर सिंह की धान की बोझ में बीती रात खेत में मड़ाई के लिए रखे गए आठ बीघे धान के बोझ में अबूझ हाल में आग लगने से जल कर राख हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।
कोलना गाँव के निवासी जालंधर सिंह बटाई पर खेत लेकर खेती करते हैं बृहस्पतिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मड़ाई के लिए रखे गए लगभग 8 बीघा धान की बोझ में आग लग गई।आग को बुझाने के लिए ग्रामीण की भीड़ दौड़ पड़ी लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी आग को बुझाया नहीं जा सका। किसान ने आगजनी की तहरीर थाने को दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *