वाहन चेकिंग में आठ का चालान, 2850 रुपये वसूला जुर्माना

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर 8 वाहनों का चालान कर 2850 /- रुपये की नकदी वसूली। इस दौरान दुपहिया वाहन चालकों में हडक़ंप की स्थिति नजर आयी। कई वाहन चालकों को पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को थाना नवाबगंज के दरोगा हेमंत कुमार, कस्बा इंचार्ज ग्रीशचंद्र, संतोष कुमार, एसएसआई राम सिंह ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान करीब ८ दुपहिया वाहनों के चालान किये गये। साथ ही 2850 /- रुपया जुर्माना वसूला गया। पुलिस के वाहन चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हडक़ंप मच गया। कई वाहन चालक इधर उधर से सिफारिश लगाते नजर आये, तो कुछ चेकिंग अभियान देेखकर रास्ता बदलते नजर आये। पुलिस ने तीन सवारी बैठालकर चलने वालों की खबर ली। साथ ही बगैर हेलमेट वाहन न चलाने की हिदायत दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *