ताइक्वांडो प्रतियोगिता में श्रद्धा तिवारी सहित आठ बेटियों ने जीते पदक

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विश्व विद्यालय स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन क्राइस्ट चर्च कॉलेज कानपुर में सम्पन्न हुई। जनपद के दस छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें आठ बेटियों ने पदक जीते। ५७ किलो भार वर्ग प्रतियोगिता में श्रद्धा तिवारी ने कांस्य पदक जीता। अंडर-४९ किलो भार वर्ग प्रतियोगिता में भूमि तिवारी ने रजत पदक जीता। वहीं दीक्षा दुबे ने कांस्य पदक, दीपांजलि व उपासना ने रजत पदक, निधि माथुर, पायल व प्रिंसी ने कांस्य पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद की बेटियों ने आठ पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। बेटियों ने बताया कि आत्म रक्षा की कला ताइक्वांडो में पदक जीते है। कई छात्रायें ब्लेक ब्लेट तक पहुंचकर परिवार का नाम रोशन किया है। श्रद्धा तिवारी के पिता मिन्टू तिवारी ने बताया कि बेटी ने कांस्य पदक जीता है यह बहुत गर्व की बात है। ऐसे ही बेटियां आगे बढ़े। उन्होंने श्रद्धा को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *