लोडर व टेंपों की आमने-सामने भिडंत में आठ घायल

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। आमने-सामने लोडर व टेंपों की भिड़ंत में 8 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत बिगडऩे पर चिकित्सक ने लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव खुदागंज में टेंपों व लोडर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को लोहिया रिफर कर दिया गया। रिहान पुत्र अछू निवासी ईसापुर टेंपों चला रहा था। घायलों में तालीब पुत्र सब्बन, अनीता पत्नी जितेन्द्र, राजबेटी पत्नी सुरेश, स्वाती निवासी कटैया कोतवाली मोहम्मदाबाद, मंजू निवासी बसा नगला, सतीश, सुदामा देवी जगरुप घायल हो गये। घायल अनीता पुत्री सौम्या के साथ रायपुर थाना गुरसहायगंज में शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। मंजू व सतीश अपनी मां सुदामा के साथ भी शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत बिगडऩे पर चिकित्सक ने लोहिया रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर थाने भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *