उत्तराखंड: उत्तरकाशी में बादल फटने से भारतीय सेना के आठ-दस जवान लापता

समृद्धि न्यूज। उत्तरकाशी में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से तबाही मच गई। पहाड़ का मलबा लोगों के घरों में घुस गया। वहीं बादल फटने की घटना से जुड़ी बहुत बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय सेना के एक अधिकारी ने बताया है निचले हर्षिल क्षेत्र में एक शिविर से 8-10 भारतीय सेना के जवान लापता बताए जा रहे हैं। टीमें राहत और बचाव में जुट गई हैं। धामी सरकार ने केंद्र सरकार से मदद के लिए दो हेलीकॉप्टर मांगे हैं। Image

सेना के जवान लोगों को निकालने में जुटे

सेना के जवान बचाव कार्य में जुटे हैं। सेना ने 20 लोगों को बाहर निकाल लिया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी बचाव कार्य में जुटी हैं।Image

सीएम धामी आंध्र प्रदेश से देहरादून पहुंचे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आंध्र प्रदेश से वापस देहरादून आ गए हैं। उन्होंने आपदा कंट्रोल रूम से हादसे पर जानकारी ली है। अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं।Image

उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना पर ब्रिगेड कमांडर ब्रिगेडियर मंदीप ढिल्लों ने बताया आज धराली गांव में भूस्खलन और हिमस्खलन हुआ। हर्षिल चौकी पर स्थित भारतीय सेना की टुकड़ी सबसे पहले प्रतिक्रिया देने और 10 मिनट के भीतर गांव पहुंचने वाली टुकड़ी थी। बचाव अभियान जारी है। लगभग 20 लोगों को बचा लिया गया है और घायलों का इलाज चल रहा है। इसके कुछ समय बाद भूस्खलन और बादल फटने की घटना ने सेना के शिविर और हमारी बचाव टुकडिय़ों के एक हिस्से को भी अपनी चपेट में ले लिया।

खौफनाक मंजर देख सहमे लोग

उत्तरकाशी का धराली गांव इसलिए भी फेमस है क्योंकि उत्तराखंड के चारधाम की यात्रा के दौरान लोग यहां पर स्टे करते हैं। यह गांव गंगोत्री के करीब है। गांव के बीच से एक नदी निकल रही है जिसमें यह सैलाब आया है और देखते ही देखते करीब 50-60 लोग मलबे में दब गए,् हालांकि और ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका है, बादल फटने और गांव में सैलाब के आने की यह इस मौसम की सबसे बड़ी घटना है। बताया जा रहा है कि पिछले दो दिन से इस इलाके में भीषण बारिश हो रही थी।

कल विद्यालयों में अवकाश घोषित

धराली में आपदा और मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए कल बुधवार को उत्तरकाशी के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *