पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सहित आठ लोगों ने किया नामांकन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लोकसभा चुनाव के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया के सातवें दिन सपा और बसपा सहित ८ प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किये। नामांकन कक्ष के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। जिससे किसी प्रकार से आचार संहिता का कोई उल्लंघन न कर सकें। बुधवार को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नवल किशोर शाक्य पुत्र सूरज पाल सिंह निवासी श्याम नगर मझोला कायमगंज,, बहुजन समाज पार्टी के क्रांति पाण्डेय पुत्र बृजेश चन्द्र निवासी नई बस्ती, मान सिंह यादव पुत्र सौदान सिंह यादव निवासी खलवारा फर्रुखाबाद निर्दलीय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व सांसद पत्नी सौभाग्यवती राजपूत पत्नी मुकेश राजपूत निवासी रेटगंज ठंडी सडक़ निर्दलीय, विक्रांत सिंह पुत्र स्व0 राजेन्द्र सिंह निवासी भगुआ नगला पांचाल घाट स्वतंत्र इंडियन लेवर पार्टी, विद्या प्रकाश पुत्र नत्थूलाल निवासी मार्फत १२३ सर्वोदय नगर फर्रुखाबाद भारतीय जवान किसान पार्टी से नामांकन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *