Headlines

बड़े भाई और भतीजों ने ग्रामीण पर फावड़े से किया हमला, सर अलग होने से हुई मौत

  • जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने घोषित किया मृत
  • कुछ दिन पूर्व मृतक के बड़े भाई से हुआ था विवाद

बहराइच समृद्धि न्यूज़: जिले के गोकुलपुर गांव निवासी एक ग्रामीण पर उसके बड़े भाई और भतीजों ने फावड़े से गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। सर अलग होने पर हालत गंभीर हो गई। जिला अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने ग्रामीण को मृत घोषित कर दिया।
रिसिया थाना क्षेत्र के ग्राम गोकुलपुर के मजरा हरिहरपुर सिक्खनपुरवा निवासी शोभा राम चौहान (57) पुत्र कंधई लाल का सगे बड़े भाई घसीटे से जल निकासी को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार दोपहर में शोभा राम चौहान अपने खेत में गया। वहां पर पहले से मौजूद बड़े भाई और भतीजे अजय, गुड्डू, दिनेश, रमेश ने फावड़ा से हमला कर दिया। ताबड़तोड़ हमले में शोभा राम का सर अलग हो गया। किसी तरह घायल को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। यहां ढाई बजे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष राजनाथ सिंह ने बताया कि नाली के जल निकासी के विवाद में बड़े भाई ने हमला किया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

चार दिन पूर्व जान से मारने की दी थी धमकी

मृतक शोभा राम के पुत्र विनोद चौहान ने बताया कि चार दिन पानी उसकी तरफ आ रहा था। जिस पर पिता जी ने विरोध जताया था। इसको लेकर जान से मारने की धमकी दी थी। आज हमला कर मार डाला।

चाचा भतीजे के विवाद में हुई मौत

अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा ने बताया कि गांव में चाचा और भतीजे के बीच विवाद चल रहा था। जिसके चलते भतीजे अजय ने हमला कर मार डाला है। वह मौके पर जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *